फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लाठी से पीट-पीट कर भाई को मार डाला

लाठी से पीट-पीट कर भाई को मार डाला

Sat, 06 Apr 2019 11:30 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
लाठी से पीट-पीट कर भाई को मार डाला
Murder
भाटपाररानी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में शनिवार की देर शाम छोटे भाई ने लाठी से पीट-पीट कर बड़े भाई की हत्या कर दी। परिवारवाले घर का ताला बंद कर फरार हो गए हैं। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बभनौली गांव निवासी स्वर्गीय जयसिंह शर्मा के चार बेटों में मुन्ना 29 दूसरे नंबर का था। मानसिक रूप से कमजोर होने के चलते उसकी शादी नहीं हुई थी। सभी भाई मां सुरसती देवी के साथ एक साथ रहते थे। छोटा बेटा नीरज शर्मा बाहर रहकर मजदूरी करता है। शनिवार की शाम वह घर आया। शाम सात बजे किसी बात पर मुन्ना और नीरज में विवाद हो गया। नाराज होकर नीरज बड़े भाई को लाठी से पीटने लगा। ताबड़तोड़ लाठियों के प्रहार से मुन्ना जमीन पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मुन्ना की मौत के बाद परिवार के सभी सदस्य घर का ताला बंदकर फरार हो गए। गांव के चौकीदार पुनीत कुमार पांडेय ने भाटपाररानी थाने में सूचना दी। सूचना पर सीओ भाटपाररानी दिनेश यादव और एसओ सुदेश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकीदार पुनीत कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई नीरज शर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसओ सुदेश शर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed