{"_id":"5b88216742c7924666422e10","slug":"131535648103-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ छेड़खानी, उलहना देने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के साथ छेड़खानी, उलहना देने पर पीटा
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़खानी, उलाहना देने पर पीटा
एसपी के आदेश पर 16 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। दरवाजे पर बैठी महिला के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की। उलाहना देने गए महिला को युवक व उसके घर वालों ने पिटाई की। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के निर्देश गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर छेड़खानी और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 16 दिन पूर्व अपने दरवाजे पर बैठी थी। पड़ोसी युवक वहां पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर युवक भाग गया। महिला इसका उलाहना देने युवक के घर पहुंची तो युवक उससे उलझ गया। घरवाले भी युवक के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। गांववालों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। कोतवाली पुलिस को महिला ने नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बजाए उसे टरकाती रही। कोतवाली पुलिस के इस रवैए से तंग आकर महिला ने गुरुवार को एसपी एन कोलांची से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने जीऊत चौहान, अमरजीत चौहान, अमित चौहान समेत एक महिला पर केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी राजबीर सिंह यादव ने बताया केस दर्ज कर मुकदमे की विवेचना की जा रही है।