फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परिवारिक कलह में युवती ने दी जान, दहेज हत्या का आरोप

परिवारिक कलह में युवती ने दी जान, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
परिवारिक कलह में युवती ने दी जान, दहेज हत्या का आरोप
विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन


विवाहिता की मां ने दहेज के लिए बेटी को मारने का लगाया आरोप
पति समेत सात लोगों पर सदर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के पंजाबी गली अंसारी रोड मोहल्ले में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हाल में जलने से मौत हो गई। विवाहिता की मां ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी को मारने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

सिवान (बिहार) के चैनपुर की रहने वाली काजल वर्मा (24) की शादी कुछ माह पूर्व देवरिया सदर कोतवाली के पंजाबी गली, अंसारी रोड के रहने वाले विकास वर्मा के साथ हुई थी। विकास वर्मा की शहर के मझगांवा गली में आभूषण की दुकान है। बताते हैं कि पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की रात में विकास के घर पहुंचने पर फिर से विवाद होने लगा। इसके कुछ देर बाद काजल के कमरे से आग की लपटें उठने लगी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मायकेवाले पहुंच गए। काजल की मां ऊषा देवी पत्नी भरत प्रसाद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले काजल को प्रताड़ित करते थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति विकास वर्मा, ससुर लल्लन वर्मा, विनोद, मनोज वर्मा, नूतन वर्मा, सरिता, सुधा के खिलाफ मारपीट और दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काजल की मां की तहरीर पर पति समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed