{"_id":"5a6a24384f1c1b8e268b6620","slug":"131516905528-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडा फार्म से 50 हजार रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडा फार्म से 50 हजार रुपये की लूट
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। मुर्गी फार्म में घुसकर तीन बदमाशों ने बुधवार की रात 50 हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर फार्म के अंदर सोए दो युवकों की पिटाई भी की। मौके पर जुटे गांववालों ने बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात एक आरोपी को एक ईंट-भट्ठे से गिरफ्तार किया है। घटना रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव की है।
रामपुर कारखाना के पिपरा मदन गोपाल गांव के सैफुद्दीन खान का गांव के बाहर मुर्गी फार्म है। बुधवार की रात 11 बजे सैफुद्दीन का पुत्र शाहिल अपने मित्र जीउधन के साथ मुर्गी फार्म पर सोया था। इसी बीच तीन की संख्या में बदमाश आ गए और असलहे के बल पर 50 हजार रुपये की लूट की। विरोध करने पर दोनों युवकों को पीटा भी। जैसे ही बदमाश वहां से जाने लगे, उस पर दोनों ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग जुट गए और बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महुआडीह क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे से एक बदमाश को हिरासत में लिया है। इस संबंध में रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक राय साहब यादव ने बताया कि लूट के मामले में एक बदमाश को हिरासत में लिया गया है। अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।