फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आशा के घर सात लाख की चोरी

आशा के घर सात लाख की चोरी

Sun, 01 Oct 2017 05:03 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
आशा के घर सात लाख की चोरी
खुखुंदू (देवरिया) । आशा कार्यकर्ता के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रखा पांच हजार नगदी, जेवर, कीमती साड़ी समेत करीब सात लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की शाम को हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के दौरान परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था।
विज्ञापन

खुखुंदू के मंगराईच गांव निवासी धनंजय तिवारी की पत्नी सीमा तिवारी भटनी के बरसात गांव की आशा कार्यकर्ता हैं। वह परिवार के साथ भटनी किराए पर कमरा लेकर रहती हैं। गांव के मकान में ताला लगा रहता है। पति धनंजय तिवारी एक दो दिन पर गांव आते रहते हैं। गेट की चाबी बगल के परिवार के लोगों के पास साफ सफाई के लिए दिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को बगल की युवती सफाई के लिए गेट का ताला खोलने गई तो गेट अंदर से बंद था। ताला खोलने के बाद भी गेट नहीं खुल रहा था। यह बात युवती ने सीमा को बताया। इसके बाद युवती ने बगल से देखा तो दो कमरों का दरवाजा खुला था। इसकी सूचना युवती ने तत्काल दिया। यह सुनते सीमा के होश उड़ गए। वह परिवार के साथ गांव पहुंची। यहां आकर देखा तो घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। सीमा तिवारी ने बताया वह और उसके पति दोनों में से कोई एक एकाध दिन के अंतराल पर घर आया करते थे। इस बार नवरात्र के चलते कोई नहीं आ पाया। दशमी को घर आना था। पुलिस को तहरीर दे दी गयी है। एसओ ने कहा चोरी की सूचना मिलते मौके पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed