{"_id":"59c2a3a44f1c1bb2688b58ae","slug":"131505928100-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से गिरा मैकेनिक, दाहिने तरफ सीने में घुसा राड 20-37-22","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैर फिसलने से गिरा मैकेनिक, दाहिने तरफ सीने में घुसा राड 20-37-22
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। हिंदुस्तान पेट्रोलिंग के बैतालपुर वर्कशॉप में कार्य करने वाला एक मैकेनिक पैर फिसलने से ट्रक से नीचे गिर गया। इससे नीचे रखा एक राड उसके सीने में दाहिने तरफ घुस गया है। जिला अस्पताल से उसे तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रामपुर कारखाना के सकरापार बुजुर्ग गांव के सुकई विश्वकर्मा का 40 वर्षीय बेटा भृगुनाथ हिंदुस्तान पेट्रोलिंग के बैतालपुर वर्कशॉप में प्राइवेट के तौर पर काम करता था। मंगलवार की रात और बुधवार को हल्की बारिश हुई थी। बताया जा रहा है कि वह ट्रक पर चढ़कर काम कर रहा था। इसके बाद नीचे उतर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गिर गया। नीचे रखा एक राड उसके सीने में दाहिनी तरफ आरपार हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।