फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रक के टक्कर से राजगिर मिस्त्री की मौत

ट्रक के टक्कर से राजगिर मिस्त्री की मौत

Sun, 11 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रक के टक्कर से राजगिर मिस्त्री की मौत
ट्रक की चपेट से राजगीर मिस्त्री की मौत
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग मोड़ पर हुआ हादसा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। देवारिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर रामपुर मोड़ के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रक को छोड़ फरार हो गया। ट्रक पर भैंस लदी थी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर भैंस को सुपुर्दगी में भेज दिया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुईं श्रीकांत निवासी रामचंद्र राजभर का 38 वर्षीय बेटा भीम राजभर राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शनिवार रात वह काम निपटाकर कर बाइक से घर लौट रहा था। वह अभी रामपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि देवरिया से भैंस लदे आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक से भैंस को उतार सुपुर्दगी में दे दिया। दो भैंसोें की मौत हो गई, जबकि दो भैंसें घायल हैं। भीम के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मासूम की मौत
भलुअनी के गड़ेर गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर पिता के साथ खेत में जा रही मासूम की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव की है।
गड़ेर गांव निवासी रमेश खेत में खाद डालने की ट्रैक्टर ट्रॉली पर गोबर की लाद लेकर जा रहा था। पुत्री अनुष्का (7) खाद लदी ट्रॉली के ऊपर बैठी हुई थी। खेत से थोड़ा पहले ही ऊबड़-खाबड़ सड़क पर हिचकोले खाने से ट्राली पर बैठी अनुष्का नीचे गिर गई। ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर रुप से घायल अनुष्का को घर वाले आनन-फानन अस्पताल ले गए, प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल
भागलपुर। सलेमपुर भागलपुर मार्ग पर इसारु गांव के शिव मन्दिर के समीप ट्रक ने ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसका उपचार पीएचसी पर चल रहा है। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का पीछा कर युवकों ने पकड़ लिया। मईल पुलिस ने चालक समेत ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को भागलपुर के तरफ से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर टॉली को ओवरटेक के दौरान गिट्टी लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक लार थाना के धकपुरा गांव निवासी नेपाली प्रसाद पुत्र बासदेव घायल हो गया। इसका इलाज भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहा है। टक्कर मारने के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक का पीछा कर इशारू गांव के युवकों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।


फोटो समाचार...
पड़ोसी के धक्का देने से सीढ़ियों से गिरकर हुई थी पीयूष की मौत
35 दिन बाद कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
महिला समेत चार गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या व शव छिपाने के मामले में भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज के कर्जवानी में 35 दिन पूर्व हुई मासूम पीयूष की मौत सीढ़ी से गिरने से हुई थी। पड़ोसी ने घर भेजने के मकसद से उसे सीढ़ी की ओर धक्का दिया था। लड़खड़ाते हुए वह सीढ़ियों से गिर गया था। घर में हुई मौत से फंसने के भय से पड़ोसी ने शव को गंडक नदी में फेंकवा दिया। रविवार को पुलिस ने यह खुलासा करते हुए गैर इरादतन हत्या, शव छिपाने, षडयंत्र का मुकदमा दर्ज कर एक महिला समेत चार लोगों को जेल भेज दिया।
मझौलीराज नगर पंचायत के कर्जवानी वार्ड निवासी मनोज कुमार यादव का सात वर्षीय बेटे पीयूष का शव 35 दिन पूर्व गंडक नदी में मिला था। इसे लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की थी। मौके पर पहुंचे एडीएम व एसपी ने जांच कर कर्रवाई का आश्वासन दिया था। जांच के लिए तीन टीमें लगाईं गईं थीं। शनिवार को सीओ शितांशु यादव व कोतवाल श्याम बिहारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नौ अक्तूबर को पीयूष, सोनी देवी का दिया हुआ सब्जी से भरा थैला पड़ोसी पानमती को देने उसके घर गया। वहां थैला देने के बाद वह पास में ही शारदा देवी के घर दूसरी मंजिल पर टीवी देखने चला गया। अचानक बिजली कट जाने से टीवी बंद हो गया। इसी बीच शारदा देवी ने पीयूष का हाथ पकड़कर धक्का देकर घर जाने को कहा। इस कारण पीयूष सीढ़ी से गिर पड़ा। सीढ़ी से गिरने पर पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी शारदा ने अपने पति रामनरेश यादव को दी। राम नरेश के कहने के अनुसार अमित उर्फ पप्पू यादव पुत्र हरिहर यादव एवं सुरेश पुत्र स्व. नरायण यादव ने पीयूष के शव को गंडक नदी में फेंक दिया। कोतवाली पुलिस रविवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपियों के गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल श्याम बिहारी, एसआई श्यामलाल निषाद, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल नितिश गुप्ता व महिला कांस्टेबल किरन वर्मा शामिल रहीं।


फोटो समाचार...
संदिग्ध हाल में रसोइया की मौत
भाई ने दी पुलिस को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के खुदिया बुजुर्ग गांव में रसोइया की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व. जगपति गोंड की चार संतानों में इकलौती पुत्री आशा की शादी खुदियां बुजुर्ग गांव निवासी रामप्रीत गोंड के पुत्र मनोज से हुई थी। इससे तीन संतानें आरुषि (7), आयशा (3) और 20 दिन का दुधमुंहा पुत्र है। मनोज गुजरात के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दीपावली के एक दिन पूर्व वह घर आया है। आशा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में रसोइया पद पर कार्यरत थी। शनिवार की रात अचानक उसकी मौत हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। जानकारी होने पर उसका भाई विनोद पहुंच गया। बहन की मौत संदिग्ध देख उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर मदनपुर भीष्मपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed