फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गिरिजा की जमानत पर सोमवार को होगी सुनवाई

गिरिजा की जमानत पर सोमवार को होगी सुनवाई

Sat, 15 Sep 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
गिरिजा की जमानत पर सोमवार को होगी सुनवाई
गिरिजा की जमानत पर सोमवार को होगी सुनवाई
विज्ञापन

- वकीलों की हड़ताल के चलते आज नहीं सकी सुनव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बालिका गृह कांड की मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी की जमानत अर्जी पर अब सोमवार को सुनवाई होगी। वकीलों की हड़ताल के चलते पिछले कई तारीख से मामला लटक रहा है। सोमवार को भी मामले की सुनवाई पर संकट ही लग रहा है। क्योंकि वकीलों ने हड़ताल वापस नहीं लिया है।
पांच अगस्त को देवरिया बालिका गृह कांड का खुलासा हुआ। उस समय के एसपी रोहन पी कनय ने संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति मोहन त्रिपाठी और बेटी कंचनलता के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उनके पति मोहन त्रिपाठी ने अलग-अलग जमानत अर्जी दी है। पिछले कई तारीख से गिरिजा त्रिपाठी के जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पा रही है। शनिवार को होने वाली सुनवाई भी वकीलों की हड़ताल की भेंट चढ़ गई। अब सोमवार को तारीख नियत की गई है। हालांकि उस दिन भी वकीलों का हड़ताल ही रहेगा। इसलिए अभी और समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

-----
इनसेट में-
बाल गृह पहुंच सिविल जज ने ली जानकारी
देवरिया। शनिवार को सिविल जज भूपेंद्र प्रताप बाल गृह पहुंचे। उन्होंने यहां रह रहे बालकों से पूछताछ कर जानकारी ली। यहां मिलने वाली सुविधा, पढ़ाई आदि के बारे में जाना। उन्होंने एक कमरे का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बेहतर सुविधा देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed