फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चुनाव ड्यूटी जा रहे कर्मचारी की हादसे में मौत

चुनाव ड्यूटी जा रहे कर्मचारी की हादसे में मौत

Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी जा रहे कर्मचारी की हादसे में मौत
देवरिया। चुनाव ड्यूटी पर जा रहे एक कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बिहार के विजयीपुर में शुक्रवार सुबह घटी। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज के कटया थानाक्षेत्र के भागीपट्टी गांव निवासी अरुण कुमार मिश्र (59) राजस्व विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत थे। जिले में 12 मई को मतदान होना है। इसमें अरुण कुमार मिश्र की ड्यूटी लगी थी। शुक्रवार सुबह वह बाइक से चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। विजयीपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें देवरिया जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारवाले पहुंचे। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed