{"_id":"5c9a5dafbdec22145f5395f9","slug":"11553620399-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार कर रहा किसान डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी पार कर रहा किसान डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एकौना के हाड़हा गांव के रहने वाले हैं किसान कोदई
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। भैंस चरा कर नदी के रास्ते वापस लौट रहा एक किसान डूब गया। पानी कम होने पर वह नदी को पार कर रहे थे कि अचानक गड्ढे में फंस गए और संतुलन बिगड़ने पर डूब गए। देर शाम हुई घटना के बाद स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुट गए।
एकौना थानाक्षेत्र के हाड़हा गांव निवासी कोदई यादव 60 खेती कर घर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह वह भैंस चराने के लिए राप्ती नदी पार कर गोरखपुर क्षेत्र के कोठा गांव के सिवान में गए थे। गांव वालों के अनुसार शाम करीब छह बजे वह वापस लौट रहे थे। उनकी भैंस नदी को पार कर गांव की तरफ आ गई थी। वर्तमान में नदी में कुछ जगहों पर पानी कम होने के कारण लोग नदी को चलकर पार कर जा रहे हैं। कोदई भी इसी तरह नदी पार कर रहे थे कि गड्ढे में फंस गए। लोग बचाने को जुट गए, मगर तलाशी के बाद भी उनका पता नहीं चला। एकौना पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में लगी रही।