फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लापता मासूम का शव गंडक नदी में मिला, सड़क जाम

लापता मासूम का शव गंडक नदी में मिला, सड़क जाम

Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
लापता मासूम का शव गंडक नदी में मिला, सड़क जाम
आक्रोशित लोग मझौलीराज में शव के साथ सड़क जाम करते - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। दो दिन पूर्व लापता मासूम का शव सोमवार को भाटपाररानी थाने के सोहगरा के समीप गंडक नदी में मिला। हत्या की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने मझौलीराज धूसा के पास सलेमपुर-मैरवां मुख्य मार्ग को जाम कर न्यायिक जांच की मांग की। एसपी के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं, एसपी ने लोगों की मांग पर एक एसआई व एक कांस्टेबल को परिवार की सुरक्षा में तैनात कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मझौलीराज नगर पंचायत के कर्जवानी वार्ड निवासी मनोज यादव का सात वर्षीय बेटा पीयूष यादव शनिवार की शाम भोजन करने के बाद हैंडपंप पर हाथ धोने के लिए निकला। जब वह घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। कहीं सफलता न मिलने पर डायल-100 को सूचना दी। रविवार को पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी। सोमवार की सुबह भाटपारानी थाना क्षेत्र के सोहगरा घाट पर गंडक नदी के किनारे मासूम का शव उतराया मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त पीयूष यादव के रूप में की। दोपहर एक बजे पुलिस मासूम के शव को लेकर मझौलीराज धूसा पर पहुंची। वहां पहले से मौजूद लोगों ने पुलिस से शव सड़क पर रख दिया और धरने पर बैठ गए। इससे सलेमपुर-मैरवां मार्ग जाम हो गया। आक्रोशित लोग डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। इस बीच एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल, एसडीएम शशिभूषण, एएसपी सुरेंद्र बहादुर, सीओ शितांशु यादव, तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार राय, कोतवाल श्याम विहारी व पीएसी मौके पर पहुंचे। एसपी एन. कोलांची के पहुंचने के बाद पूर्व विधायक सुरेश यादव, रामप्रकाश यादव, प्रेमचंद यादव समेत चक्काजाम कर रहे लोगों से वार्ता की। लोगों ने 50 लाख का मुआवजा, सरकारी नौकरी, आवास, न्यायिक जांच व सुरक्षा समेत पांच मांगे रखी। एसपी ने न्यायिक जांच का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त कराया। कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घर का इकलौता चिराग पीयूष
सलेमपुर। मासूम पीयूष यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह यूकेजी का छात्र था। उससे छोटी चार वर्षीय बहन प्रज्ञा भी उसी स्कूल में पढ़ती है। पिता मनोज यादव घर पर रहते हैं। मासूम के दादा अमरनाथ यादव के बडे़ भाई पारस यादव की चार दशक पूर्व पानी में डूबोकर हत्या कर दी गई थी। इकलौते बेटे की मौत पर पिता मनोज व माता शशि प्रभा देवी की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का जल्द हो पर्दाफाश: रमाशंकर
सलेमपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने घटना की निंदा की है। साथ ही घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की। चेतावनी दी है कि घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed