{"_id":"5b2bdd004f1c1bf26e8b9466","slug":"11529601280-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल चलाने गए किसान की करंट से मौत
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरी बाजार। ग्राम रसौली में बृहस्पतिवार की सुबह खेत में पानी चलाने गए किसान की करंट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम रसौली निवासी दीनानाथ राय (48) सुबह करीब 4 बजे धान की नर्सरी की सिंचाई के लिए गांव से पश्चिम निजी ट्यूबवेल को चालू करने गए थे। काफी देर बाद भी घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करते हुए ट्यूबवेल पर पहुंचे। वहां वह स्विच बोर्ड के पास मृत हाल में पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि मोटर चालू करने के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हुई है। दीनानाथ की मौत से पत्नी प्रमिला राय, पुत्री सारिका राय सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़ा पुत्र विशाल राय मिर्जापुर में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। पिछले 3 दिनों के अंदर थाना क्षेत्र में करंट से मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले पथरहट गांव में 22 वर्षीय अभय कुमार जायसवाल की करंट से मौत हुई थी। थाना प्रभारी परमा शंकर यादव ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है