{"_id":"5ae0b7814f1c1b62098b6932","slug":"11524676481-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त, हंगामा
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। रामपुरगढ़ में मंगलवार की रात शरारतीतत्वों ने आंबेडकर चौक पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लोगों को मिली। इससे लोगों में नाराजगी फैल गई। कुछ ही देर में ग्रामीण और आंबेडकर सेना के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। खबर लगते ही आनन-फानन में एसडीएम सदर राकेश सिंह और सीओ सिटी सीताराम मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत के बाद मामला शांत हो गया।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम रामपुरगढ़ में आंबेडकर चौक है। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। मंगलवार रात गांव में बारात आई थी। सुबह आठ बजे लोगों ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा। इसकी जानकारी कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। यह सूचना मिलते ही गांववाले और आंबेडकर सेना के सदस्य मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। तनाव की स्थिति पैदा हो गई। लोगों की नाराजगी को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। हंगामा कर रहे लोगों की मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार करें और मूर्ति की मरम्मत कराई जाए। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान की मदद से तत्काल मूर्ति का मरम्मत करा दी। पुलिस ने मूर्ति क्षतिग्रस्त करने वालों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।