{"_id":"5a9ece824f1c1bbb218b6715","slug":"11520356994-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ब लगाते वक्त कटे तार से सट जाने पर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बल्ब लगाते वक्त कटे तार से सट जाने पर मजदूर की मौत
Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
Link Copied
रामपुर कारखाना। बल्ब लगाते वक्त कटे तार में चिपक जाने से मजदूर की मौत हो गई। घर का इकलौता कमाऊ सदस्य होने के चलते कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए दाह संस्कार कर दिया। थानाक्षेत्र के भगवानपुर चौबे गांव निवासी सूरज राजभर (50) मजदूरी करते थे। सोमवार की देर रात वह अपने कमरे में लगे बल्ब को बदल रहे थे। बल्ब में लगा बिजली का तार कटा था। सूरज का ध्यान कटे तार पर नहीं गया और करंट की चपेट में आ गए। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन कमरे में गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी प्रभावती, बेटे रामप्रवेश, अशोक, जयप्रकाश, अनिल व बेटियां बेबी व विमला दहाड़े मार कर रोने लगीं। इससे पहले भी गांव में होलिका दहन का बांस लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। बार-बार हो रही घटनाओं से गांववाले डर गए हैं। मंगलवार की सुबह परिजनों ने सूरज का पटनवापुल स्थित छोटी गंडक नदी किनारे दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।