फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रेल ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला का शव,ग्रामीणों ने ट्रेन रोकवायी

रेल ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला का शव,ग्रामीणों ने ट्रेन रोकवायी

Tue, 19 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला का शव,ग्रामीणों ने ट्रेन रोकवायी
ट्रैक पर लाश - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सलेमपुर। सलेमपुर-बरहज रेल खंड पर महथापार गांव के पास 30 वर्षीय महिला का शव मिला। शव देख ग्रामीणों ने बरहज से आ रही ट्रेन को लाल कपड़ा दिखाकर रोक दिया। करीब एक घंटा 53 मिनट तक बरहजिया ट्रेन खड़ी रही। पुलिस के पहुंचने के बाद शव ट्रैक से हटाया गया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बरहजिया ट्रेन सलेमपुर से मंगलवार को सुबह नौ बजे बरहज के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन बरहज से 11.30 लौट रही तो महथापार गांव के सामने ग्रामीणों ने लाल कपड़ा दिखा कर रोक दिया। गांववाले शव को ट्रैक से हटने के बाद ट्रेन ले जाने की मांग कर रहे थे। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक से शव हटाया गया। करीब एक घंटा 53 मिनट बाद बरहजिया ट्रेन सलेमपुर के लिए रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला की लाश ट्रैक के बीच पड़ी थी। सिर के पास चोट के निशान थे। ट्रेन से कटने का कहीं कोई निशान नहीं दिख रहा था। प्रभारी कोतवाल राजवीर सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला है। उसके मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed