{"_id":"5cd5b217bdec22070b272d4a","slug":"111557508631-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी अश्वनी राय को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्यारोपी अश्वनी राय को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के लिए भी---
हत्यारोपी अश्वनी राय को भेजा जेल
- गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था
- 23 नवंबर की रात हुई थी बस मालिक अनूप राय की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बस मालिक अनूप राय की हत्या में आरोपी अश्वनी राय को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। गुरुवार की रात को पुलिस ने अश्विनी को उसके गौरा गांव स्थित घर से गिरफ्तार किया था।
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के धर्मपुर पर्वत गांव निवासी अनूप राय की एचडीएफसी गली में 23 नंवबर की रात चाकू से गोंदकर हत्या कर दी गई थी। सदर कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई नवीन की तहरीर पर रामपुर कारखाना के गौरा गांव निवासी अश्वनी राय, अजीत राय, सन्नी राय, विजय पांडेय और सदर कोतवाली के धनौती गांव निवासी खुशहाल मंसूर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी। अश्वनी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इसी बीच फरवरी में मामले की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय का गैर जनपद तबादला हो गया। कुछ दिन बाद आचार संहिता लग गई और पुलिस व्यस्त हो गई। गुरुवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अश्वनी घर मौजूद है। सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम रात 10 बजे के बाद उसके घर पहुंच गई। अश्वनी को गिरफ्तार करने में पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि तैयारी के साथ पहुंची पुलिस अश्वनी को गिरफ्तार कर ले आई। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि हत्यारोपी अश्वनी को जेल भेज दिया गया है।