फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस ने कई बार पंचायत भी कराई पर नहीं बनी बात

पुलिस ने कई बार पंचायत भी कराई पर नहीं बनी बात

Mon, 11 Mar 2019 10:54 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कई बार पंचायत भी कराई पर नहीं बनी बात
झुलसे लोगों को पहले जिला अस्पताल भेजा गया। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महराजपुर गांव में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में गांव के 13 लोगों के झुलसने पर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। राकेश दुबे ने पहली पत्नी के निधन के बाद पांच साल पूर्व खुखुंदू के सुकरौली गांव निवासी वंदना के साथ प्रेम-विवाह किया। वंदना की भी यह दूसरी शादी है। बकौल राकेश, वंदना की आदतें खराब हैं। वह मनमानी करती रहती है। मना करो तो विवाद पर आमादा हो जाती है। छह मार्च को किराया लेकर मायके चली गई। नौ मार्च को आना था, लेकिन नहीं आई। उधर, गांव वालों का कहना है कि राकेश शराब पीने का आदी है। इसी वजह से उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता है। कई बार पुलिस ने पंचायत भी कराई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि घर से भागकर राकेश आत्महत्या करने रेलवे लाइन की तरफ जा रहा था, लेकिन रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed