फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शराबी ने गांव में मचाया उत्पात, युवक पर चलाई गोली

शराबी ने गांव में मचाया उत्पात, युवक पर चलाई गोली

Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
शराबी ने गांव में मचाया उत्पात, युवक पर चलाई गोली
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मझौवा गांव में एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। हस्तक्षेप करने पर गांव के एक युवक पर अपने लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया। निशाना चूकने से युवक बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंची यूपी 100 ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया। पुलिस उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मझौवा गांव निवासी अमोला प्रसाद गुरुवार की शाम को नशे में धुत होकर गांव में उत्पात मचाते हुए एक व्यक्ति को गाली देने लगा। गांव की महिला केवली देवी ने मना किया तो उन्हें भी गाली दी। इसका विरोध केवली देवी का पौत्र रवि कुमार किया। शराबी उससे भी उलझ गया। कुछ लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर हटा दिया। बताते हैं कि इसके कुछ देर बाद आरोपी घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर निकला और गांव में घुमकर गाली देने लगा। रवि ने बंदूक छीनने की कोशिश की। इसी बीच अमोला ने फायर झोंक दिया। संयोग से रवि को गोली नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक परमाशंकर यादव ने कहा कि आरोपी अमोला प्रसाद को उसके लाइसेंसी बंदूक के साथ हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed