फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 25 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष बेहद कम शौचालयों की जीओ टैग पर सीडीओ ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बार-बार हिदायतों के बावजूद शौचालयों की जियो टैगिंग में लापरवाही पर सीडीओ ने सात ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार की कड़ी हिदायत देते हुए चेताया है कि अगर लक्ष्य की पूर्ति समय से नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सीडीओ राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत रोजाना 250 शौचालयों की जीओ टैग किया जाना है। इसके लिए बार-बार बैठकों में निर्देश भी दिए जाते रहे हैं। समीक्षा के दौरान कई ब्लॉकों की स्थिति खराब मिली है। रामपुर कारखाना में महज 35, लार में 36, देसही में 30, भागलपुर में 20, बरहज में 34, बनकटा में 23, सदर में 45 शौचालयों की जीओ टैग होती पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित ब्लॉकों के एडीओ पंचायत क्रमश: रामाश्रय विश्वकर्मा, हरिकांत यादव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, अनिलधर द्विवेदी, छेदी प्रसाद व हरिकांत यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed