{"_id":"5aeb408b4f1c1bea118b4fc1","slug":"111525366923-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी और बारिश से गुल हुई बती 17-07-18","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी और बारिश से गुल हुई बती 17-07-18
Updated Thu, 03 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी के दौरान छत से गिरा युवक, मौत
ग्रामीण इलाके में आंधी से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र में आंधी-पानी आने के बाद एक युवक सीढ़ी से उतरने की बजाए छत के पीछे से उतरने लगा। इस दौरान छत से गिरने से युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। परिजनों को सुबह युवक के छत से गिरने की जानकारी हुई। उधर, आंधी-पानी की वजह से ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर में भी इसका असर दिखा। बिजली प्रभावित होने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर आपूर्ति बहाल की। गांवों में पोल और तार टूटने के कारण अभी भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रूस्तमपुर गांव निवासी अनिल मिश्र (30) शहर में इलेक्ट्रिीशियन का काम कर परिवार का खर्च चलाते हैं। बुधवार की रात तेज गर्मी की वजह से अनिल छत पर सोए थे। देर रात आई तेज आंधी से हड़बड़ाया अनिल सीढ़ी से उतरने की बजाए पीछे की तरफ छत से नीचे गिर गए। पत्नी अर्चना बेटी दिव्यांशा को लेकर नीचे कमरे में सोई थीं। इस कारण अनिल के छत से नीचे गिरने की किसी को जानकारी नहीं हो सकी। अनिल के सिर में गंभीर रूप से चोट लगी थी। अनिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार की तड़के ग्रामीणों ने छत से नीचे गिरा देखा तो शोर मचाया। इसके बाद परिजन समेत ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अनिल के बड़े भाई सतीश परिवार के साथ अलग रहते हैं। जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्ना यादव व ग्राम प्रधान हीरा गोंड़ अनिल के घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बुधवार देर रात को अचानक मौसम ने करवट बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। पेड़ों की टहनिया टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से आपूर्ति ठप हो गया। वहीं कई स्थानों पर पोल भी टूट गए। शहर की अपेक्षा आंधी की रफ्तार ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा रहा। इसके चलते तरकुलवा, देसही देवरिया, पथरदेवा समेत पांच दर्जन से अधिक गांवों में बृहस्पतिवार को दोपहर तक बिजली गुल रही। वहीं कई गांवों में तार व पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। शहर के भटवलिया बिजली घर के न्यू कालोनी फीडर और रामलीला बिजली घर से जुड़े उमानगर मोहल्ले की आपूर्ति दस घंटे तक ठप रही। एक्सईएन संतोष कुमार ने बताया कि आंधी का असर गांवों में रहा, इस कारण आपूर्ति ठप रही।