फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरपीएफ जवाने के घर का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

आरपीएफ जवाने के घर का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

Sat, 02 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ जवाने के घर का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
भटनी/लार। नगर के हरिकीर्तन मोहल्ला में आरपीएफ जवान के घर का ताला तोड़कर चोर तीन लाख रुपये का गहना चुरा ले गए। शादी समारोह से वापस आने के बाद परिवार को चोरी की जानकारी हुई। वहीं लार के पत्तेहबाग चौराहा स्थित एक किराना की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने नकब काटकर काउंटर में रखा 25 हजार रुपये चुरा लिया। पीड़ित परिवारों ने थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भटनी थाना के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी आरपीएफ जवान अजय कुमार सीवान में तैनात हैं। पत्नी शीला देवी घर पर रहती हैं। भाई की शादी में 28 नवंबर को बच्चों के साथ सलेमपुर गई थीं। शनिवार की शाम जब घर पहुंची तो ताला टूटा व सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी से दो जोड़ी हार, दो जोड़ी नथिया, झुमका समेत तीन लाख का गहना गायब था। शीला देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। वही लार थाना के पटना गांव निवासी दिलीप यादव की पत्तेहबाग चौराहा पर किराने की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। चोरों ने पीछे की दीवार में नकब काटकर दुकान में रखा 25 हजार रुपये नगद, पांच लीटर घी चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed