फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जाम में फंसे दो लोगों में बवाल, एक ने लहराया पिस्टल

जाम में फंसे दो लोगों में बवाल, एक ने लहराया पिस्टल

Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे दो लोगों में बवाल, एक ने लहराया पिस्टल
भटनी। जाम में फंसे दो बाइक सवार युवकों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज एक बाइक सवार युवक आगबबूला हो गया और धमकी देते हुए पिस्टल निकाल लहराने लगा। जाम में फंसे राहगीरों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख युवक बाइक छोड़ भाग गया। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

केवड़ा में भीड़ की वजह से सोमवार को दोपहर में जाम लग गया। जाम में फंसे साहोपार निवासी हरिवंश यादव की बाइक के पीछे दूसरे बाइक पर सवार दो युवक बार-बार हॉर्न बजा रहे थे। हरिवंश ने जाम होने का हवाला देते हुए हॉर्न बजाने का विरोध किया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। एक युवक उसे पकड़ लिया और दूसरे ने कमर से पिस्टल निकाल जान से मारने की धमकी देने लगा। युवकों की हरकत देख इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों युवक बाइक छोड़ भाग निकले। पुलिस ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ बृजेश द्विवेदी ने बताया कि जाम को लेकर मामूली विवाद को लेकर युवक पिस्टल लहराए थे। उसकी बाइक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed