फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अब जेल में होगी आनलाइन मुलाकात

अब जेल में होगी आनलाइन मुलाकात

Sun, 02 Jul 2017 07:07 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
अब जेल में होगी आनलाइन मुलाकात
देवरिया। अब जिला कारागार में मुलाकातियों को अपनों से मिलने के लिए घंटो इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए आनलाइन व्यवस्था को अमलीजामा पहना दिया है। जेल परिसर में मुलाकात काउंटर बनाया गया। जहां पर मुलाकाती किसी भी स्थान से अपने मोबाइल से आनलाइन बुकिंग कराकर मुलाकात कर सकते हैं। मुलाकाती काउंटर पर कंप्यूटर आपरेटर तथा कारागार मुलाकाती प्रभारी की तैनाती की गई है। सूत्र बताते हैं कि शासन ने आनलाइन मुलाकात की व्यवस्था प्रदेश की जेलों में लागू तो बहुत पहले ही कर दिया था। लेकिन यहां जिला जेल में यह व्यवस्था अब लागू हुई है। मुलाकात के लिए मुलाकाती को कोड नंबर इपीआरआईएसओएनच.एनआइसी खोलना होगा। कोड खुलने पर यू विजिटिंग रजिस्ट्रेशन लिख कर आएगा। इस पर क्लिक करने पर 02 प्रारूप आएंगे। बायीं तरफ मुलाकाती का और दायीं तरफ बंदी का विवरण दर्ज करना पड़ेगा। मुलाकाती को बुकिंग नंबर के आधार पर संबंधित मुलाकात काउंटर पर अपना पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा, जहां पर कारागार प्रभारी संबंधित बंदी से आनलाइन मुलाकात कराएंगे। इस संबंध में जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने कहा कि आनलाइन मुलाकात की व्यवस्था कारागार में चालू हो गई है। इसके लिए अलग से भवन बनाया गया है। जहां कम्प्यूटर रखा गया है। काउंटर पर कारागार मुलाकाती प्रभारी तथा कंप्यूटर आपरेटर की तैनाती कर दी गई है। मुलाकाती को सिर्फ जेल के वेबसाइड खोलकर आनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। नंबर मिलने मुलाकाती काउंटर पर आनलाइन मुलाकात की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed