फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हाल में जलने से 11वीं की छात्रा की मौत

संदिग्ध हाल में जलने से 11वीं की छात्रा की मौत

Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में जलने से 11वीं की छात्रा की मौत
संदिग्ध हाल में जलने से 11वीं की छात्रा की मौत
विज्ञापन

खुखुंदू के सुकरौली गांव की घटना, बचाने में दो चाचा भी झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में शनिवार की देर रात संदिग्ध हाल में जलने से 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। आग बुझाने की कोशिश में दो चाचा भी झुलस गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोरी कैसे और किन परिस्थितियों में झुलसी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने किशोरी का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी अजय कुशवाहा की पुत्री साधना (16) पास के ही एक विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। शनिवार की रात वह अपने घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजे का फाटक बंद कर सो गई। गांववालों के मुताबिक रात करीब 12 बजे कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। फाटक तोड़कर पड़ोस में रहने वाले चाचा हरिवंश कुशवाहा और विकेश कुशवाहा कमरे में घुसे तो साधना आग में जल रही थी। काफी प्रयास के बाद जब तक आग बुझाई जाती वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। आग बुझाने की कोशिश में हरिवंश और विकेश भी झुलस गए। तीनों को आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हरिवंश और विकेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजन शॅार्ट-सर्किट से आग लगना बता रहे हैं, हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। साधना की मां की जन्म के समय ही मौत हो चुकी है। पिता अजय ने दूसरी शादी कर ली है। वह बहुत कम गांव आते हैं। साधना अपनी दादी के साथ गांव में रहती थी। घटना के बाद परिजन बदहवास हैं। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने बताया कि घटनास्थल पर जांच के दौरान कमरे में कुछ और जला हुआ नहीं मिला है। अब तक की जांच में आग का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed