फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ब्लैमेलकरती थी महिला इसलिए जला दिया

ब्लैमेलकरती थी महिला इसलिए जला दिया

Tue, 16 Apr 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ब्लैमेलकरती थी महिला इसलिए जला दिया
आरोपी दिलीप राजभर - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भटनी इलाके के एक गांव में शनिवार की भोर में महिला को पेट्रोल छिड़ककर जलाने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया। आरोपी को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी ने महिला के बार-बार ब्लैकमेल करने पर यह कदम उठाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में एएसपी शिष्यपाल ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि भटनी के कोइलार मिश्रौली गांव निवासी आरोपी दिलीप राजभर उर्फ टार्जन और महिला के बीच पांच साल से अधिक समय से मधुर संबंध थे। राजगीर दिलीप कमाई का अधिकांश हिस्सा महिला को दे देता था। घटना से तीन दिन पहले ही एक हजार रुपये दिया था। फिर से वह रुपये की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर दिलीप ने घटना से एक दिन पूर्व ही पेट्रोल खरीद लिया था। शनिवार की भोर में महिला के बुलाने पर वह गया और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना के बाद वह भाग गया। एसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। भटनी थाने के इंस्पेक्टर अश्वनी राय और स्वॉट टीम उसकी गिरफ्तारी में लगी थी। सोमवार की शाम को मुखबिर की सूचना मिली की आरोपी कहीं भागने की फिराक में भटनी रेलवे स्टेशन के पास है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। जांच में उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी दिलीप ने बताया कि महिला के ब्लैकमेल करने की वजह से यह कदम उठाया है। एसपी किरीट राठोड ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को पांच-पांच हजार रुपये इनाम दिए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed