{"_id":"5caf6e18bdec2213ff32d29e","slug":"101555000856-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने किया बनकटा थाने का निरीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस अधीक्षक ने किया बनकटा थाने का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
----
- बनकटा थाना सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। लोकसभा चुनाव के संबंध में विभागीय तैयारियां परखने के लिए पुलिस अधीक्षक किरीट राठोड ने गुरुवार को बनकटा थाने का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों की जांच की। बिहार बॉर्डर के पास लगे बैरियर का भी हाल देखा। बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले पर पैनी निगाह रखने की हिदायत दी।
बैरक में क्षमता से अधिक सिपाहियों के होने पर इसका संज्ञान लिया। नए बैरक के निर्माण की जरूरत बताई। हिस्ट्रीशीटर डायरी के संबंध में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को निर्देश दिए कि सभी दरोगा और बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटरों के बारे में अपडेट रहें। थाने में एक घंटे रुकने के बाद उत्तर प्रदेश-बिहार अंतरराज्यीय सीमा रामपुर बुजुर्ग बाजार में पहुंचकर सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की। दूसरी सीमा प्रतापपुर बाजार पहुंचकर बिहार जाने वाले मार्गों पर निगरानी के निर्देश दिए। इस मौके पर रामप्रताप यादव, विकास सोनी, उपेंद्र कुमार, संगम आदि मौजूद रहे।