{"_id":"5c966ccabdec22143439c9e2","slug":"101553362122-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
सदर कोतवाली के बड़हरा बाबू गांव का रहने वाला था रामईश्वर
शुक्रवार की रात को गांव के बाहर शौच करने गया था राजमिस्त्री
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शौच के लिए गांव के बाहर गया एक राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाली के बड़हरा बाबू गांव निवासी रामईश्वर चंद्र गोंड पुत्र रामायन राजमिस्त्री था। इसी से उसके परिवार की जीविका चलती थी। शुक्रवार की देर शाम को वह काम से घर लौटा। शौच करने वह गांव के बाहर गया था। एक विद्युत पोल के पास बैठकर शौच कर रहा था। विद्युत पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था। रामईश्वर इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। किसी ने देखा तो शोर मचाया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामईश्वर की मौत से पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मनीषा, बेटे विशाल और रोहित का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस बाबत सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई।