{"_id":"5c7ea96fbdec2213fe5d1880","slug":"101551804783-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमलावरों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगी हड़ताल
साथी की पिटाई के विरोध में धरने पर बैठे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पीडब्लूडी कर्मी पर हमले को लेकर मंगलवार को दोनों खंड के कर्मचारी आक्रोशित हो गए। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए। सहायक नहीं होने से विभागीय कार्य पूरे दिन प्रभावित रहा। जरूरी फाइलें लिपिकों के आलमारी में बंद रहीं। ना उन पर अधिकारियों के दस्तखत हो सके ना किसी पत्र का जवाब बन पाया।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात वीरेंद्र सिंह एक मार्च की शाम बाइक से अपने राम गुलाम टोला स्थित आवास पर जा रहे थे। पोस्टमार्टम चौराहे के पास घात लगाकर बैठे चार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। हेलमेट व लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। जख्मी हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लिपिक वीरेंद्र सिंह पीडब्लूडी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री हैं। घटना की जानकारी मिलने पर कर्मचारी लामबंद हो गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हो गए। मंगलवार की सुबह तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। प्रांतीय खंड परिसर में हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सभा की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा।