फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शिक्षक की पिटाई से बिफरे छात्र, किया हंगामा

शिक्षक की पिटाई से बिफरे छात्र, किया हंगामा

Tue, 18 Dec 2018 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 18 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से बिफरे छात्र, किया हंगामा
यूपी पुलिस
देवरिया। सदर कोतवाली के एक स्कूल के 12वीं के छात्र-छात्राओं ने बायोलॉजी शिक्षक की ओर से की गई पिटाई के विरोध में हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ट्रेनी दरोगा ने मामले को बिगाड़ दिया। बाद में पहुंचे सदर कोतवाल ने मामला संभाला। छात्राओं ने उसी शिक्षक पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं से शिक्षक की तरफ से क्षमा मांगी।
विज्ञापन

सलेमपुर रोड में एक निजी विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। इस समय प्रैक्टिकल चल रहा है। 12वीं के छात्र-छात्राओं का कहना था कि प्रैक्टिकल रूम में लगाया फायर सेफ्टी यंत्र लीक होने लगा। कुछ लोगों ने उसे बंद करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रों ने इसकी जानकारी बायोलॉजी के शिक्षक को दी। शिक्षक ने पहुंचते ही छात्रों की पिटाई शुरू की। आरिफ अंसारी नाम के एक छात्र के दाहिने हाथ में गंभीर चोट लग गई। आरोप है कि प्राथमिक उपचार कराने की बजाय अन्य शिक्षक प्रधानाचार्य से अनुमति मांगने की बात कहने लगे। किसी ने मामले की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दे दी। एक ट्रेनी दरोगा तीन सिपाहियों के साथ स्कूल पहुंचे। शिक्षकों और प्रधानाचार्य को कुछ कहने की जगह छात्र-छात्राओं को ही हड़काने लगे। इससे वे उग्र हो गए। छात्राओं ने कहा कि शिक्षक अक्सर अपशब्द बोलते हैं। ट्रेनी दरोगा ने एक अभिभावक को गाड़ी में बैठाने की बात कही तो लोग और उग्र हो गए। मामले की जानकारी एसपी को दी गई। एसपी एन. कोलांचि ने सदर कोतवाल विजय नारायण को मौके पर भेजा। छात्रों की मांग थी कि आरोपी शिक्षक क्लास में न जाएं। इस प्रधानाचार्य ने ऐसा ही करने को कहा। साथ ही बच्चों के सामने शिक्षक की ओर से सॉरी बोला। एसपी एन. कोलांचि ने कहा कि किसी बात को लेकर स्कूल में विवाद हो गया था। मामले को शांत करा दिया गया है। इसके बाद भी यदि तहरीर मिलती हो तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed