{"_id":"5c1141babdec22413f5da8b0","slug":"101544634810-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो गांवों के लोग, 15 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो गांवों के लोग, 15 घायल
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजे बजाने को लेकर भिड़े दो गांवों के लोग
मारपीट में 15 घायल, खुखुंदू के बीरपुर मिश्र का मामला
दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। बारात में डीजे बजने के दौरान लड़कियों पर छींटाकशी को लेकर शुरू हुए विवाद में दो गांवों के लोग भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट और पथराव में 15 लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से भलुअनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना बीरपुर मिश्र गांव में मंगलवार देर रात की है। मौके पर पहुंची यूपी 100 की टीम ने स्थिति संभाली। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।
थानाक्षेत्र के वीरपुर मिश्र गांव में मंगलवार की रात मदनलाल खटिक के पट्टीदारी में लड़की की बारात आई थी। पुलिस के मुताबिक डीजे बजने के दौरान दो गांव के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट, पथराव की बात सामने आई है। उधर, वीरपुर के मदनलाल खटिक ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि हम लोग बारात की खातिरदारी में जुटे थे। दरवाजे पर डीजे बज रहा था। इसी दौरान रुस्तमपुर गांव के कुछ युवक लड़कियों पर छींटाकशी करने लगे। पिता अमला ने मना किया तो उन्हें पीटकर घायल कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचने पर छवि कुमार, भोला, रामईश्वर, दीपक गोलू, सोनू, पन्नेलाल की भी पिटाई कर दी। उधर, रुस्तमपुर गांव के छेदी राजभर का आरोप है कि गांव के डीह बाबा स्थान पर निर्माण कार्य चल रहा था। लड़के डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने डीजे बजाने से मना किया। इसे लेकर मारपीट हुई। मारपीट में छेदी समेत मुकेश, हरिकेश, प्रमोद कुमार, लालमुनी, राधा घायल हो गई। उधर, देर रात को हुए विवाद को लेकर दोनों गांव के बीच तनाव की बात कही जा रही हैं। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही हैं। इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने छींटाकशी की घटना से इन्कार करते हुए कहा कि दोनों गांव में कोई तनाव नहीं है। डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई है। जांचकर दोषियों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई होगी।