फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साथी ने मारी गोली सैफ जवान की मौत

साथी ने मारी गोली सैफ जवान की मौत

Fri, 15 Jun 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
साथी ने मारी गोली सैफ जवान की मौत
पुलिस की मौत के बाद सड़क जाम किये लोगो पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। गोपालगंज जिले के कटया थाना अंतर्गत पंचदेवरी नटवा कैंप पर सैफ सिपाही (स्टेट आर्म पुलिस फोर्स) ने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर भाग रहे सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। उच्चाधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

बघौचघाट से सटे कटया थाने के पंचदेवरी नटवा में सैफ का अस्थायी कैंप स्थापित किया गया है। इस पर चार जवान तैनात थे। गुरुवार की देर रात मतवर सिंह और नंदजी यादव में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मतवर सिंह ने हरदिया थाना भोरे के रहने वाले नंदजी यादव को सरकारी रायफल से गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और नंदजी के परिजन मौके पर पहुंचे। कटया और विजईपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी राशिद जमा, एसडीपीओ अशोक कुमार, एसडीओ अनिल कुमार, कटया थाना प्रभारी गौतम ने लोगों को समझा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से ही आरोपी सिपाही मतवर सिंह को रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गोपालगंज एसपी राशिद जमा ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed