{"_id":"5af5cd844f1c1bea408b480c","slug":"101526058372-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के जेवर और मोबाइल ले उड़े ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के जेवर और मोबाइल ले उड़े ठग
Updated Fri, 11 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
UP POLICE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गोरखपुर रोड पर दो ठगों ने महिला को झांसे में लेकर उसके सारे जेवर ले लिए। महिला का मोबाइल भी लेकर चलते बने। ठगी का एहसास होते ही महिला बदहवास हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की।
शहर के अबूबकर नगर मोहल्ले के रहने वाले मंटू साह गोरखपुर रोड पर एक मोटर पार्ट्स की दुकान पर मिस्त्री का काम करते हैं। परिवार के साथ वह किराए के मकान में रहते हैं। मंटू की पत्नी सरोज देवी प्रतिदिन बच्चे को कोचिंग छोड़ने जाती हैं। शुक्रवार की शाम कोचिंग से घर वापस जा रही थीं। अभी वह एसएसबीएल इंटर कॉलेज के समीप पहुंची थीं कि रास्ते में दो युवकों ने उन्हें रोका। महिला से एक जरूरी बात सुनने को कहा। महिला ने इन्कार किया तो वे आगे आ गए। इसी बीच एक युवक ने महिला के कान में कुछ कहा। इसके बाद युवकों ने महिला से जेवरात निकालकर रुमाल में रखने को कहा। महिला ने तत्काल ठगों को सोने की चेन, दो अंगूठी, कान की बाली, पायल, मोबाइल, कमरे की चाभी तक दे दी। इसके बाद दोनों युवक पैदल ही सड़क की दूसरी तरफ चले गए। युवकों के चले जाने पर महिला रोने लगी। लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।