{"_id":"5a412f834f1c1bf4688c33aa","slug":"101514221443-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर:ट्रक ने दो को मारी टक्कर, एक मी मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे का कहर:ट्रक ने दो को मारी टक्कर, एक मी मौत
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
कुण्डौली में सड़क हादसे के बाद में मृत प्रभुनाथ के घर सांत्वना देते विधायक काली प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मईल। गड्ढे में उतरी पिकअप को निकालने के दौरान दो युवक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। नाराज गांववालों ने ट्रक घेरकर सड़क जाम कर दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
सलेमपुर से टमाटर लेकर जा रही पिकअप रविवार की रात कुंडौली गांव के समीप सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गई। सोमवार की सुबह करीब 7.30 बजे दूसरे पिकअप की मदद से उसे बाहर निकाला जा रहा था। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को कुंडौली गांव निवासी 40 वर्षीय प्रभुनाथ ने रोक रहा था। भागलपुर की ओर से आ रहा ट्रक कोहरे के कारण अनियंत्रित हो गई और प्रभुनाथ को कुचलते हुए सड़क के किनारे खड़े बाइक सवार बलिया, सिकंदरपुर निवासी सत्येंद्र साहनी को टक्कर मार दिया। इससे मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायलों को लार सीएचसी पर पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में प्रभुनाथ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। नाराज लोगों ने आठ बजे भागलपुर-सलेमपुर मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम की खबर मिलते ही बरहज, मईल, लार और सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर 9.30 बजे सड़क जाम खत्म कराया। इस कारण डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। पीड़ित को घर पहुंचकर विधायक काली प्रसाद ने ढांढ़स बंधाया। एसओ शिवशंकर चौबे ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। रामजीत की तहरीर पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर किया गया है।
घर का अकेला कमाऊ सदस्य था प्रभुनाथ
प्रभुनाथ घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी लीलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभुनाथ को एक बेटी निशा और दो बेटे आकाश, अविनाश हैं। गांववालों ने प्रशासन से परिवार वालों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।