{"_id":"594f9cb14f1c1b4d7b8b4582","slug":"101498389681-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक के घर 4 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड शिक्षक के घर 4 लाख की चोरी
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी (देवरिया)। रिटायर्ड शिक्षक के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में दाखिल हुए चोरों ने बड़े आराम से आलमारी तोड़कर इसमें रखा पांच हजार रुपये नकदी समेत करीब चार लाख से अधिक का कीमती जेवर लेकर चंपत हो गए। छत पर सो रहे घर वालों को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के टीचर्स कालोनी निवासी सुरेंद्र दीक्षित के परिवार के अधिकांश सदस्य शनिवार की रात देवरिया एक मांगकलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बिजली नहीं होने के वजह से गर्मी से परेशान सुरेंद्र दीक्षित और घर की महिलाएं छत पर सोने चली गई। रात को चोर किसी रास्ते घर में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत चार लाख रुपये का सोने और चांदी का गहना चुरा ले गए। पुलिस की माने तो रात में कमरों का फाटक और खिड़कियों का दरवाजा खुला हुआ था। चोर घर के अंदर कहा से दाखिल हुए यह पता नहीं चल पा रहा है। हैरत की बात यह है कि चोरों ने सिर्फ गहनों से भरे आलमारी को ही निशाना बनाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की बारे में जानकारी लिया। लोगों की माने तो रात को बिजली नहीं होने के कारण लोग गर्मी से परेशान होकर छत पर सोने चले जा रहे है, जिसका लाभ चोर उठा रहे है। एसओ विजय नरायण ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।