फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1 truck wine caught

पूर्व प्रधान के गोदाम से एक ट्रक हरियाणा निर्मित शराब बरामद

Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 14 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 truck wine caught
डेमो - फोटो : डेमो
देवरिया। सोनूघाट में पूर्व प्रधान के गोदाम से हरियाणा निर्मित क्रेजी रोमियो ब्रांड की एक ट्रक शराब पुलिस ने बरामद की है। चालक और खलासी के अलावा आठ मजदूरों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। शहर के एक इनामी शराब तस्कर के बेटों से भी पूछताछ की जा रही है। शराब की कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन

सदर कोतवाली अंतर्गत सोनूघाट के पास एक पूर्व प्रधान का मुख्य सड़क के किनारे गोदाम है। गैर प्रांतों से अवैध शराब मंगाकर यहां पर स्टॉक कर छोटे वाहनों से रात में बिहार में भेजे जाने की शिकायत मिलती रही है। शनिवार की देर रात को हरियाणा निर्मित एक ट्रक क्रेजी रोमियो शराब के सोनूघाट गोदाम पर पहुंचने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आठ मजदूर और खलासी व चालक को हिरासत में ले लिया। शराब से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पूछताछ में मजदूरों ने शहर के कई चर्चित लोगों के नाम बताए हैं, जिनका शराब तस्करी से गहरा नाता है। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपित 25 हजार के इनामी के बेटों को हिरासत में पूछताछ के लिए लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शराब तस्करी के इस खेल में कई सफेदपोशों के अलावा प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है। एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 32 लाख रुपये है। बिहार में यह शराब 50 लाख रुपये में बिकती। शराब तस्करी कराने वाले प्रमुख तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई थानों को पार कर देवरिया पहुंच गए शराब से भरे ट्रक 
देवरिया। हरियाणा से एक अवैध शराब लेकर ट्रक देवरिया तक पहुंच गया। बीच में कई जिलों की थाना-चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों की उन पर नजर न पड़ना चौंकाने वाली बात है। शनिवार की रात कुछ घंटे के अंतराल में भी सलेमपुर और देवरिया में एक-एक ट्रक शराब पकड़ा जाना तस्करी के बड़े रैकेट के सक्रियता की पोल खोल रहा है। सूत्रों की मानें तो शराब से भरे एक ट्रक को तस्कर मेहरौना के रास्ते बिहार ले जा रहे थे, लेकिन मुखबिरी सटीक होने से सलेमपुर में ट्रक पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार...      
कुरकुरे लदे ट्रक में मिली 385 पेटी शराब, दो गिरफ्तार
हरियाणा के सोनीपत से शराब लेकर बिहार जा रहे थे तस्कर
महदहां पेट्रोल पंप के पास सलेमपुर पुलिस को मिली सफलता 
अमर उजाला ब्यूरो 
सलेमपुरी (देवरिया)। पुलिस ने शनिवार की रात महदहां पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और गांजा बरामद किया। इसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है। हरियाणा के सोनीपत से ट्रक में कुरकुरे के बीच शराब और केबिन में गांजा रखकर तस्कर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए सवार दो तस्करों को गिरफ्तार जेल भेज दिया।  
एसपी एन. कोलांचि के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत सलेमपुर पुलिस शनिवार की रात शराब तस्करी के संबंध में चर्चा कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने शराब लदे हरियाणा नंबर के एक ट्रक के बिहार की ओर जाने की सूचना दी। सतर्क हुई पुलिस महदहां पेट्रोल पंप के समीप देवरिया की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद देवरिया की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया। ट्रक में दो लोग सवार थे। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम अजीत ग्राम सनपेड़ा थाना गन्नौर जिला सोनीपत और दूसरा मोहित पवार निवासी तिरोसिया पट्टी दोगट जिला बागपत बताया। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से 385 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व चालक के केबिन से 1100 ग्राम गांजा बरामद हुआ। शराब को कुरकुरे की पेटी के पीछे छिपाकर रखा गया था। बरामद शराब की कीमत करीब 14 लाख बताई जा रही है।  



शराब बरामद करने वाली टीम 
शराब बरामद करने वालों में कोतवाल चंद्रिका प्रसाद जैसल, सर्विलांस सेल के प्रभारी संतोष यादव, एसआई घनश्याम सिह, एसआई अश्वनी कुमार तिवारी, एसआई श्यामलाल निषाद, कांस्टेबल केशव दुबे, राहुल सिंह सर्विलांस सेल, विमलेश सिंह सर्विलांस सेल, सुधीर मिश्रा सर्विलांस सेल, धनंजय श्रीवास्तव, मेराज अहमद, अरुण खरवार, रणजीत सिह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed