फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Crime and criminals have been wiped out from the state: MLA

प्रदेश से अपराध और अपराधियों का सफाया हो गया : विधायक

Thu, 26 Mar 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Crime and criminals have been wiped out from the state: MLA
बांसी। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर कस्बे के एक मैरिज हाॅल में विकास मेले का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी है। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि नौ साल में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है। इस दौरान प्रदेश से अपराध और अपराधियों का सफाया हो गया। बेघर लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को भरपूर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। समय से भरपूर खाद्यान्न मिल रहा है। इसके अलावा समाज के हर वर्ग को कई कल्याणकारी योजनों का लाभ दिया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने लोगों को सरकार के विजन से अवगत कराया। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि केशभान राय, डाॅ. दशरथ चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार कुंवर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में कई योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान निधि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सरकारी विभागों के स्टाॅल लगाए गए थे, जिसका अवलोकन कार्यक्रम में आए लोगों ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ शुभेंदु सिंह, बीडीओ बांसी कृतिका अवस्थी, सौरभ पांडेय, अमित सिंह के अलावा सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed