{"_id":"63cfff974f513066a6021345","slug":"crazy-young-man-feeding-intoxicants-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे युवक की करतूत: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती की मांग में भरा सिंदूर, बनाया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे युवक की करतूत: नशीला पदार्थ खिलाकर युवती की मांग में भरा सिंदूर, बनाया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ
Tue, 24 Jan 2023 09:26 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, देवरिया
अमर उजाला संवाद, देवरिया
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:26 PM IST
सार
आरोप है कि युवती को उसने बेहोशी की हालत में कार में बैठा लिया और मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में मंगलवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया में युवती की शादी दूसरी जगह तय होने से गुस्साएं एक सिरफिरे युवक ने नशीला पदार्थ सूंघाकर अचेत कर दिया। आरोप है कि युवती को उसने बेहोशी की हालत में कार में बैठा लिया और मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद वीडियो बनाकर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस मामले में मंगलवार को आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रानीघाट निवासी कादिर उर्फ सद्दाम हुसैन के खिलाफ दो दिन पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एक युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी छह महीने से उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के घर वालों ने जब उसकी 27 जनवरी को तिलक और एक फरवरी को शादी तय कर दी। इस शादी से बौखलाए कादिर साजिश में जुट गया और वीडियो वायरल करने लगा। कोतवाल कपिदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन