{"_id":"6a0617d49d822f41ea015647","slug":"crackdown-on-school-vehicles-running-without-permit-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181801-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिना परमिट दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिना परमिट दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर कसा शिकंजा
Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में बिना वैध परमिट के संचालित विद्यालयों के वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत परिवहन विभाग ने मंगलवार को 10 स्कूल वाहनों का चालान किया, जबकि दो बसों को निरुद्ध कर संबंधित थानों में खड़ा करा दिया गया। वहीं, प्रशासन अब ऐसे विद्यालयों के खिलाफ मान्यता निरस्त करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में इसे लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किए जाने के बावजूद उनके वाहनों का परमिट प्राप्त नहीं कराया गया है, उनके विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।