{"_id":"6383aaaa56dfde5499446809","slug":"cow-smugglar-arrested-deoria-news-gkp4589428126","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कट्टा-कारतूस के साथ गो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कट्टा-कारतूस के साथ गो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कट्टा-कारतूस के साथ गो तस्कर गिरफ्तार
पुलिस पर फायरिंग कर गन्ने के खेत में छिप गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मलसी चौराहे पर एक गो तस्कर पुलिस से घिरने के बाद फायरिंग कर गन्ने के खेत में छिप गया। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर तस्कर को दबोच लिया और मुकदमा दर्ज कर लिया।
रविवार की सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप वाहन में दो तस्कर गोवंश को लेकर बिहार की तरफ जा रहे हैं। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय मयफोर्स मलसी चौराहे पर पहुंच गए। कुछ ही देर बाद पश्चिम की तरफ से पिकअप वाहन आते दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों के रोकने पर उसमें बैठा एक तस्कर वाहन से उतर कर भागने लगा और कट्टे से पुलिस पर फायर करते हुए गन्ने के खेत में छिप गया। इसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे।
पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर गन्ने के खेत से गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच मौका पाकर चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर ने अपना नाम इरशाद अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी अहिरौली दुबौली तकिया थाना गोपालपुर बताया। एसओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पिकअप पर गोवंश लदे थे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।