फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Couple's statement recorded...woman said- I read Kalma in my dream

Deoria News: दंपती का बयान दर्ज...महिला बोली- सपने में पढ़ा था कलमाे

Tue, 16 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Couple's statement recorded...woman said- I read Kalma in my dream
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाने वाले दंपती और इसके बेटे का बयान कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दर्ज किया। गायत्री से गुलशन फातिमा बनी महिला ने बताया कि वर्ष 2013 में उसने मुस्लिम धर्म को स्वीकार किया।
इसकी वजह बताया कि रात में सपने में कोई आया और कलमा पढ़ाया, इसके बाद उसका झुकाव मुस्लिम धर्म की ओर हुआ था। इसके बाद पति, बेटों का भी धर्मांतरण करा दिया। इसका नेटवर्क प्रदेश के कई जिलों के मजार और मस्जिदों से जुड़ा है। बयान दर्ज करने के बाद पुलिस इसके संपर्क में रहने वालों तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी है। पुलिस को दिए गए बयान में दंपती ने बताया कि 2025 में एसएस मॉल के मालिक के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन

शहर के देवरिया खास में रहने वाली गायत्री से गुलशन फातिमा बनी महिला ने पुलिस के सामने भी कलमा बढ़ी और बार-बार अपपी मर्जी से मुस्लिम धर्म अपनाने का दावा कर रही थी। साथ में पति दातात्रेय गुप्ता से अब्दुलर्रहमान और इसके दोनों बेटे मौजूद रहे। बेटे और पिता दाढ़ी रखे थे और पजामा-कुर्ता तथा मुस्लिम धर्म का टोपी सिर पर लगा रखी थी, जबकि गायत्री बुर्का पहनकर कोतवाली आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायत्री ने बताया कि उसने दर्शनशास्त्र और म्यूजिक से एमए की पढ़ाई की है। मुस्लिम धर्म क्यों और कैसे अपनाया, इसकी सच्चाई पुलिस को बताने से कतरा रही थी। बार-बार एक ही बात रट रही थी कि पहले वह हिंदू देवी-देवताओं में आस्था रखती थी, मगर वर्ष 2013 में रात को उसके सपने में सफेद कपड़ा पहनकर कोई आया और कलमा पढ़ाया, इसके बाद मुस्लिम धर्म स्वीकार कर ली।

महिला का पति रोजी-रोजगार के चक्कर में बाहर रहता था। घर आने पर उसका भी धर्मांतरण करा दिया। प्रदेश के कई जिलों के मौलाना, मजार का नाम भी उसने बताया। पुलिस दंपती का बयान दर्ज करने के बाद इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह एसएस माॅल के मालिक उस्मान गनी का नाम लेने से कतरा रही थी।
महिला ने दावा कि 2025 में वह एसएस मॉल के मालिक से जुड़ी। इ हालांकि, पुलिस की जांच में पता चला कि इसके घर एसएस मॉल के मालिक का आना-जाना रहता था।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed