{"_id":"6aef7bfd76426457b4083cc7","slug":"couple-beaten-with-an-iron-rod-fir-registered-against-four-individuals-deoria-news-c-208-1-deo1019-196205-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दंपती को लोहे की राॅड से पीटा, चार पर दर्ज हुई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दंपती को लोहे की राॅड से पीटा, चार पर दर्ज हुई प्राथमिकी
Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। बरडीहा लाला गांव में अमरूद के पेड़ में भैंस बांधने से मना करने पर पड़ोसियों ने महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद जब उसके पति बाजार से लौट रहे थे तो उन्हें भी रास्ते में घेरकर लोहे की राॅड से हमला कर जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित के शिकायती पत्र पर गांव के चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। बरडीहा लाला गांव निवासी जनार्दन यादव का कहना है कि शनिवार को पड़ोसी भैंस को उनके अमरूद के पेड़ में बांध दिया। पत्नी कौशल्या देवी ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। जब वह बाजार से घर लौट रहे थे तो हमलावरों ने लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने गांव निवासी महेंद्र यादव, उसके बेटे ऋषिकेश यादव, रितिक यादव और पत्नी संगीता देवी पर प्राथमिकी दर्ज की है।
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी किया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी किया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन