{"_id":"69bc6559fc7cac73270f21c2","slug":"couple-beaten-up-for-refusing-to-create-ruckus-fir-registered-against-two-deoria-news-c-208-1-deo1023-177393-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हुड़दंग से मना करने पर दंपती से मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हुड़दंग से मना करने पर दंपती से मारपीट, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के बेलवनिया उर्फ हाशिमचक गांव में दरवाजे पर हुड़दंग और शोर-शराबा करने से मना करने पर एक व्यक्ति व उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी राम एकबाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके दरवाजे पर चढ़कर हुड़दंग और शोर-शराबा कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें उनकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित विपिन उर्फ गोलू और मालती देवी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।