{"_id":"6647477d2c55d501e50c22f4","slug":"country-s-defense-minister-rajnath-singh-held-a-rally-in-deoria-appealed-for-bjp-s-victory-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देश के रक्षा मंत्री ने कहा, पीओके के लोग भारत में चाहतें हैं विलय; अब, देश महाशक्ति बनने की तरफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देश के रक्षा मंत्री ने कहा, पीओके के लोग भारत में चाहतें हैं विलय; अब, देश महाशक्ति बनने की तरफ
Fri, 17 May 2024 05:34 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Fri, 17 May 2024 05:34 PM IST
सार
तीसरी बार सरकार बनने पर 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी। केजरीवाल जनता को भ्रमित कर उनके आंख में धूल झोंक रहें हैं। बड़े विश्वास के साथ उन्होंने कहा कि मोदी ही देश के पीएम होंगें।
विज्ञापन
मंच पर खड़े रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भारत तेजी से विश्व की महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है। 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी। कांग्रेस के 52 वर्ष के शासनकाल में भारत की छवि गरीब की थी। उक्त बातें भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं।
विज्ञापन
वे शुक्रवार को देवरिया जनपद के गौरी बाजार स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव के खेल मैदान में देवरिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने पर 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक वर्ग के लोगों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा की सुविधा दी जाएगी। केजरीवाल जनता को भ्रमित कर उनके आंख में धूल झोंक रहें हैं। बड़े विश्वास के साथ उन्होंने कहा कि मोदी ही देश के पीएम होंगें।
विज्ञापन
सीएम योगी के कराए जा रहे कामों को पूरा देश व विश्व समुदाय भी समझ रहा है। सरकार बनते ही पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ऐसा कार्य किया कि आज पीओके के लोग स्वयं ही भारत में विलय की मांग कर रहे हैं।
भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए वोट मांग रही है। कांग्रेस देश से विलुप्त होती जा रही है। आने वाले 10 वर्ष बाद लोग कांग्रेस को भूल गए होंगे। हम जनता की आंखों में आंखें डालकर बात करने वाले लोग हैं। विपक्ष के लोग जनता की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहें हैं।