{"_id":"65a8367c1da746a52308801f","slug":"councilors-stopped-drain-construction-work-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-17693-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियमितता पर सभासदों ने रोका नाली निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियमितता पर सभासदों ने रोका नाली निर्माण कार्य
Thu, 18 Jan 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
नगर के बाईपास रोड के किनारे नाली निर्माण का मामला
भटनी। नगर के नकहनी चौराहे के पास हो रही नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर बुधवार को सभासदों ने कार्य रोक दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत कर इसकी जांच कराने के बाद ही नाली निर्माण कराने की बात कही है। वहीं ठेकेदार ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए अनावश्यक रूप से कार्य में बाधा उत्पन्न करने की बात कही है।
भटनी नगर में पानी निकास के लिए बाईपास सड़क के किनारे से छोटी गंडक तक नाली निर्माण होना है। टेंडर होने के बाद इसका निर्माण कार्य कई दिनों से चल रहा है। बुधवार को नगर के सभासदों ने ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप लगाकर हंगामा किया।
सभासद प्रतिनिधि लाल बिहारी प्रजापति, कुंदन सिंह, दीपक लाल श्रीवास्तव, मिथिलेश यादव आदि सभासदों ने कहा कि नगर का पानी नाली के माध्यम से छोटी गंडक में आना है, लेकिन जिम्मेदार नगर में नाली को गहरा बना रहे और दोयम दर्जे के मटेरियल प्रयोग कर रहे हैं। इसके चलते पानी छोटी गंडक में गिरने के बजाय बीच में ही रुक जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद पानी निकासी की समस्या पूर्व भांति बनी रहेगी, वहीं पानी सड़ने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाएगा। सभासदों ने जिलाधिकारी से फोन कर इसकी शिकायत की है। अधिशासी अभियंता अमित सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्य सही ढंग से कराया जाएगा। वहीं आरोप सही पाए जाने पर पेमेंट बाधित करने को लिखा जाएगा।