{"_id":"647cd7c941a2cd874f0bf56d","slug":"council-schools-will-make-mission-life-successful-deoria-news-c-7-1-193913-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मिशन लाइफ को सफल बनाएंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों को दिलाएंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मिशन लाइफ को सफल बनाएंगे परिषदीय स्कूल, बच्चों को दिलाएंगे शपथ
विज्ञापन
20 मई से 15 जून तक परिषदीय स्कूलों में घोषित है ग्रीष्मकालीन अवकाश
- खंड शिक्षाधिकारी करेंगे अपने-अपने ब्लॉकों की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को जनपद के सभी 2120 परिषदीय स्कूल मिशन लाइफ को सफल बनाने के लिए खुलेंगे। शिक्षक प्रार्थना सभा के दौरान आए विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा एवं इसके प्रति जागरूकता की शपथ दिलाएंगे। यह कार्यक्रम बेहतर तरीके से हो, इसके लिए हर खंड शिक्षा अधिकारी को नोडल बनाया गया है।
जनपद के परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। बावजूद इसके पांच जून को मिशन लाइफ अभियान को सफल बनाने के आदेश ने बाहर छुट्टी मनाने गए शिक्षकों को सांसत में डाल दिया है। पांच जून को विद्यालय की प्रात:कालीन सभा में विद्यार्थियों को बुलाने एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाने की योजना शासन स्तर से बनी है। बेसिक के साथ ही माध्यमिक स्कूलों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। देवरिया सदर क्षेत्र के बीईओ विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि सदर क्षेत्र के 168 परिषदीय एवं एक कस्तूरबा विद्यालय को सोमवार को खोला जाएगा और बच्चों को मिशन लाइफ के तहत निर्धारित शपथ दिलाई जाएगी। स्कूल में किसी न किसी शिक्षक, शिक्षामित्र या अनुदेशक का होना अति आवश्यक है।
शिक्षक संगठनों ने किया था विरोध
जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष हेमा त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि विभागीय आदेश है तो स्कूल खुलेगा ही और बच्चों को शपथ भी दिलाई जाएगी। हालांकि इस तरह से शिक्षकों के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। उधर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक जय शिव प्रताप चंद ने कहा कि ग्रीष्मावकाश को देखते हुए हर अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक की उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
-- -- -- --
मिशन लाइफ को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों को मिलकर काम करना है। सोमवार को परिषदीय स्कूल खुलेंगे और प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को मिशन लाइफ के तहत निर्धारित शपथ बच्चों को दिलाई जाएगी। ऐसा नहीं करने वालों पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्यवाही होगी।
....हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए