फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Council exams started amidst chaos, paper not received from BRC

Deoria News: अव्यवस्था के बीच शुरू हुईं परिषदीय परीक्षाएं, बीआरसी से नहीं मिला पेपर

Tue, 24 Dec 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 24 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Council exams started amidst chaos, paper not received from BRC
देसही देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं सोमवार से प्रारंभ हो गईं। विद्यालयों में इस बार भी प्रश्नपत्र बीआरसी से नहीं मिला है। शिक्षकों ने स्वयं बाजार से प्रश्नपत्र खरीदकर किसी तरह से परीक्षा शुरू कराई। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र में एक कस्तूरबा विद्यालय सहित 92 परिषदीय विद्यालय हैं। यहां सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। इस बार भी बीआरसी मुख्यालय से किसी भी विद्यालय को प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सुबह की पाली में कृषि विज्ञान/गृह विज्ञान और शाम पाली में खेल, स्वास्थ्य, स्काउट गाइड का पेपर हुआ। प्राथमिक विद्यालयों में मौखिक परीक्षा थी। इससे परीक्षा की गुणवत्ता और गोपनीयता कायम नहीं रह पा रही है। अभिभावक भी इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि संस्थान से प्रश्नपत्र आवंटित होता तो उसकी गुणवत्ता होती।
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर कुछ प्रधानाध्यापकों ने बताया कि प्रश्नपत्र निजी प्रेस से खरीद कर लाया जा रहा है। वहां से कोई भी जाकर खरीद सकता है। बीआरसी से पेपर मिलता तो प्रश्नों के चयन और सूचिता की जवाबदेही होती। ऊपर से कहा जा रहा है कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता रखी जाए। तीन शिक्षकों की निगरानी में ही पेपर खोला जाए। देसही देवरिया के बीईओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि परिषदीय परीक्षाएं 23 दिसंबर से शुरू हो गईं। 28 तक चलेंगी। प्रश्नपत्र बीआरसी से नहीं दिया गया है। उन्हें एक मॉडल पेपर तैयार कर परीक्षा कराने को कहा गया है। प्रश्नपत्र और कापी का भुगतान कंपोजिट ग्रांट से किया जाना है। परीक्षा पारदर्शिता शासन से तय मानक के अनुसार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed