फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Couldn't do any harm to us, are the scoundrels of Deoria district...video goes viral

Deoria News: केहू कुछू बिगाड़ नहीं पाई हमार, बदमाश हईं जिला देवरिया के...वीडियो वायरल

Fri, 19 Jul 2024 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Couldn't do any harm to us, are the scoundrels of Deoria district...video goes viral
बरहज क्षेत्र के निवासी और वायरल वीडियो में खुलेआम चुनौती देते रफ्तार गैंग के बदमाश   स्रोत सोशल
पुलिस के लिए सिरदर्द बना रफ्तार गैंग, सोशल मीडिया से बना रहे दहशत का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सोशल मीडिया पर रफ्तार गैंग से जुड़े बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सभी युवक खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सभी मनबढ़ केहू कुछू बिगाड़ नहीं पाई हमार, बदमाश हईं जिला देवरिया के... गाना पर चलती कार से बाहर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं। जो चर्चा में है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
सोशल मीडिया पर रफ्तार गैंग के बदमाशों का कुछ एक अंतराल पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के अनुसार रफ्तार जेल से बाहर है। जो गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा है। लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती देते देखे जा रहे हैं। 16 घंटा पूर्व सोशल मीडिया पर किंग ऑफ 307 गैंगस्टर साइट से वीडियो वायरल किया गया है। इसमें सड़क पर बाइक पर तीन की संख्या में, जबकि चलती कार में चार की संख्या में युवक गाने के बोल पर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं। बदमाशों की उम्र 16, 18, 20, 22 की बताई जा रही है। इनके द्वारा सोशल मीडिया पर अक्सर दहशत का माहौल बनाने का वीडियो वायरल किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि रेस्टोरेंट मैनेजर के बाइक लूट मामले में भी रफ्तार गैंग के कुछ सदस्यों का हाथ होने की बात सामने आई थी। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि पोस्ट किए गए वीडियो की जांच कराई जाएगी। ये कब का है, कहां से वायरल किया गया है। जिसके आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed