फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   cooperative bank employees opposed

काली पट्टी बांध कोआपरेटिव बैंककर्मियों ने जताया विरोध

Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
cooperative bank employees opposed
काली पट्टी बांध कोआपरेटिव बैंककर्मियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

देवरिया। कोआपरेटिव बैंक्स स्टॉफ एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। पदाधिकारियों ने सहकारी बैंकों के विलय में हो रही देरी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

संगठन के मंत्री शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि सहकारी बैंकों के विलय में हो रहे विलंब के विरोध में बैंककर्मी आठ अप्रैल से ही काली पट्टी बांध काम कर रहे हैं। यह विरोध 15 अप्रैल तक जारी रहेगा। विलय की कार्यवाही नहीं होने पर केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर आगे के आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी। कर्मचारियों का स्पष्ट मानना है कि विलय के बाद प्रदेश स्तर पर गठित होने वाले बैंक से जिला सहकारी बैंकों के ग्राहकों, जिनमें गरीब, किसान, मजदूर बड़ी संख्या में हैं, और प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में निवास करते हैं, उनको बेहतर बैंकिंग सुविधा प्रदान की जा सकेगी। विरोध प्रदर्शन में उमेश पांडेय, विजय प्रकाश मिश्र, अरविंद मल्ल, शैलेष सिंह, सीमा देवी, गोविंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रसेन सिंह, देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विजय शंकर सिंह, अमित सिंह, संजय त्रिपाठी, जाकिर, ममता, अनिल तिवारी, उपेंद्र मिश्र, गिरिजाशंकर मिश्र, मो.सईद, विवेक सिंह, वासुदेव पांडेय, राजेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed