{"_id":"6446c7e1290cd4cffd0095cc","slug":"cool-breeze-throughout-the-day-relief-from-heat-stroke-deoria-news-c-7-1-138308-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दिनभर बही शीतल बयार, लू से मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दिनभर बही शीतल बयार, लू से मिली निजात
Mon, 24 Apr 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
- सुबह की बदली और बूंदाबांदी ने दी गर्मी से राहत
- सुबह 10 बजे तक आसमान में रही बादलों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार सुबह बाकी दिनों के मुकाबले शानदार रही। शीतल बयार के साथ बूंदाबांदी ने फरवरी महीने का एहसास कराया। 10 बजे तक आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को लू से निजात मिली।
करीब दो हफ्ते से चिलचिलाती धूप के साथ बह रही लू से लोग परेशान थे। सुबह आठ बजे के बाद से ही घर से निकलने में कठिनाई हो रही थी। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही थी। रविवार रात मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छाए रहे। लुकाछिपी करते सूर्यदेव आखिर 10 बजे तक दिख गए, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते चिलचिलाती धूप का खास असर नहीं रहा। लोग दिनभर रोजमर्रा के कामों में जुटे रहे। शहर की सड़कों पर दोपहर के वक्त कई बार जाम की नौबत आई। मौसम सुहावना होने से व्यापारी भी खुश थे। व्यवसायी गजेंद्र श्रीवास्तव व फल व्यवसायी साकिर हुसैन का कहना था कि जो लोग चिलचिलाती धूप व लू के डर से खरीदारी के लिए बाजार नहीं आ रहे थे, वह भी सोमवार को बाहर निकल आए। सुबह का मौसम फरवरी जैसा लग रहा था।
-- -- -- -- --
पांच दिन तक मौसम का पूर्वानुमान
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
25 अप्रैल - 36 - 22
26 अप्रैल - 38 - 23
27 अप्रैल - 38 - 24
28 अप्रैल - 38 - 24
29 अप्रैल - 38 - 24
-- -- -- -- -- कोट:
मल्हना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि 29 अप्रैल तक गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है। 30 अप्रैल को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक और दो मई को बारिश की संभावना है।