{"_id":"68f3e75faad2dfa027084897","slug":"cooks-protested-at-the-dms-office-deoria-news-c-208-1-deo1009-165997-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम कार्यालय पर रसोइयों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम कार्यालय पर रसोइयों ने भरी हुंकार
Sun, 19 Oct 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं मध्यान्ह भोजन योजना की रसोइयां
देवरिया। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत जिले में कार्यरत रसोइयों ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने रसोइयों की नियुक्ति में पाल्यो की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की।रसोईयों ने मानदेय बढ़ाने, पहले से कार्यरत रसोईयो को बरकरार रखने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
जिलाध्यक्ष संगीता यादव ने कहाकि विद्यालय पर छात्र संख्या कम होने में हम रसोईयों की कोई गलती नहीं है। इसलिए विद्यालय पर छात्र संख्या कम होने पर हम रसोईयों को विद्यालय से कार्य विरत न किया जाय। रसोईयों नियुक्ति में छात्र संख्या की व पाल्य/बच्चा की अनिवार्यता समाप्त किया जाय। रसोईयों ने मानदेय बढ़ाने और पूरे 12 महीने का मानदेय देने की मांग की।